आज शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान-3 मिशन का लैंडर विक्रम चंद्रमा के साउथ पोल पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा। इस पल का दुनिया भर के लोगों को बेसब्री से इंतज़ार है। हर आंख इस मौके की गवाह बनना चाहती है क्योंकि आज भारत चांद पर जो करने जा रहा है वो आज तक दुनिया के सबसे पावरफुल देश भी नहीं कर पाए हैं। भारत आज चांद के उससे हिस्से को पूरी दुनिया को दिखाने जा रहा है जिसे पृथ्वी से देख पाना मुमकिन ही नहीं है।

लैंडिंग के वक्त साउथ अफ्रीका से जुड़ेंगे PM मोदी

इसरो का चंद्रयान-3 आज चांद के साउथ पोल पर लैंड करेगा जो चांद की जमीन का सबसे दुर्गम इलाका है। लेकिन चंद्रयान-3 ने लैंडिंग से पहले ही चांद के इस हिस्से की तस्वीरें भेज कर साबित कर दिया कि उसका लक्ष्य क्या है। इसरो के कमांड सेंटर में बैठे वैज्ञानिक अलर्ट मोड में हैं। उनकी निगाहें चंद्रयान-3 के लैंडर की हर मूवमेंट पर टिकी हुई हैं। वहीं, प्रधानमंत्री बेंगलुरु के कमांड सेंटर से साढ़े 7 हजार किलोमीटर दूर दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग से पल-पल का अपडेट ले रहे हैं। पीएम मोदी इस समय दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर हैं। वह 22 से 24 अगस्त तक दक्षिण अफ्रीका में आयोजित 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग ले रहे हैं। जोहान्सबर्ग से ही वह इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनेंगे और चंद्र यांत्रिकी सफल लैंडिंग को वर्चुअली देखेंगे। इसके साथ ही वह इसरो के मिशन चंद्रयान के नौ रत्न से वर्चुअली बात भी करेंगे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *