राज्य शासन द्वारा प्रदेश सहित जिले में अनेक जन कल्याणकारी और लाभार्थी योजनाओं का संचालन किया जा रहा हैं और उसका लाभ लोगों को मिल रहा है। इन जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को मिले और उसे सभी योजनाओं की जानकारी भी हो, इसके लिए जिले में कलाजत्था के माध्यम से गांवों मे प्रचार प्रसार किया जा रहा है। स्थानीय भाषा में लोगों को समझाया और बताया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला मुख्यालय स्थित दशहरा मैदान कलाजत्था एवं एलईडी स्क्रीन के माध्यम से शासन की कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। आज शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार का अंतिम दिन था और सफलता पूर्वक संपन्न हुआ प्रदर्शनी में एक बड़ी एलईडी स्क्रीन से शासन की योजनाओं की जानकारी दी गई। उक्त छाया चित्र प्रदर्शनी का आयोजन 26 अगस्त से 28 अगस्त तक कि जा रही है। छायाचित्र प्रदर्शनी  देखने आए लोगों ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में जो कार्य किया है, वह भरोसेमंद और सराहनीय है। जनसम्पर्क विभाग द्वारा लगाई गई इस छायाचित्र प्रदर्शनी में शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं के अलावा महिला सशक्तीकरण को बेहद आसान शब्दों में परिभाषित किया गया गया है। जिससे वह अपने जीवन से जुड़े सभी फैसले स्वयं ले सकती है और परिवार और समाज में अच्छे से रह सकती है। समाज में उनके वास्तविक अधिकार को प्राप्त करने के साथ उन्हें सक्षम बनाना भी बताया गया है। युवा शक्ति को भी बखूबी बताया गया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *