उत्तरी अफ्रीकी देश में ट्यूनीशिया से जहाज के डूबने की खबर आई है। जानकारी के अनुसार ट्यूनीशिया के केर्केना द्वीप पर एक प्रवासी जहाज डूब गया। इस हादसे में 4 प्रवासियों की जान चली गई। वहीं 51 यात्री लापता हो गए हैं। इस हादसे के संबंध में एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जहाज पर सभी प्रवासी उप-सहारा अफ्रीका से थे। ऐसा हादसा पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले इसी साल मार्च के महीने में भी दो दर्जन से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी

उत्तरी अफ्रीका देशों में इस साल काफी प्रवासन हो रहा है। अपनी जान जोखिम में डालकर लोग नावों के सहारे यात्रा कर रहे हैं। यही कारण है नौकाओं के लगातार डूबने की घटनाएं सामने आ रही हैं। ऐसी घटनाओं के संबंध में ट्यूनीशिया के गृहमंत्री ने जुलाई में कहा था कि ट्यूनीशियाई तटरक्षक ने इस साल 1 जनवरी से 20 जुलाई तक अपने तट से डूबे हुए प्रवासियों के 901 शव बरामद किए हैं, जो देश के तटों से पीड़ितों की हैरान करने वाली संख्या को दर्शाता है। ट्यूनीशिया और यूरोपीय संघ (ईयू) ने पिछले महीने यानी 16 जुलाई को एक रणनीतिक साझेदारी समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इसमें खासतौर पर उत्तरी अफ्रीकी देश से यूरोप के लिए प्रस्थान करने वाली नौकाओं में तेजी से बढ़ोतरी के कारण मानव तस्करों का मुकाबला करना और सीमाओं को सख्त करना शामिल था।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *