भारतवंशी अमेरिका में अपने हुनर का जादू बिखेर रहे हैं। आज अमेरिका में भारतीयों ने सफलता की नई इबारतें लिख दी हैं। कई क्षेत्रों में भारतीय सफलतापूर्वक काम कर रहे हैं। ऐसी ही एक शख्सियत हैं भारतवंशी वैज्ञानिक गीतांजलि राव। इन्हें अमेरिका में सम्मानित किया गया है। जानिए इस क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें सम्मानित किया गया है। अमेरिका की प्रथम महिला जिल बाइडन ने भारतीय मूल की 17 वर्षीय अमेरिकी वैज्ञानिक गीतांजलि राव के साथ-साथ 14 अन्य युवतियों को सम्मानित किया है।

देशभर में अपने-अपने समुदायों में बदलाव लाने और एक बेहतर भविष्य को आकार देने के लिए जिल बाइडेन ने यह सम्मान दिया। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर व्हाइट हाउस में बुधवार को पहले ‘गर्ल्स लीडिंग चेंज’ समारोह का आयोजन किया गया। इसमें भारतीय अमेरिकी वैज्ञानिक को सम्मानित किया गया। ‘व्हाइट हाउस जेंडर पॉलिसी काउंसिल’ द्वारा चयनित 15 युवितयों को अपने-अपने समुदायों को सकारात्मक बदलाव के लिए प्रभावित करने के उनके प्रयासों को मान्यता देने के लिए प्रथम महिला जिल ने उन्हें सम्मानित किया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *