Pakistan vs Sri Lanka: वनडे वर्ल्ड कप में इस समय पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच मुकाबला हो रहा है। इस मैच में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। जो सही साबित हुआ। इस मैच में श्रीलंका के बल्लेबाजों ने कमाल का खेल दिखाया। श्रीलंका के लिए कुसल मेंडिस और सदीरा समरविक्रमा ने धमाकेदार अंदाज में शतक लगाए। इन प्लेयर्स की वजह से ही श्रीलंका की टीम 344 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर बनाने में कामयाब हो पाई। लेकिन अब वर्ल्ड कप के बीच में श्रीलंका के लिए बुरी खबर आई है।

श्रीलंका की टेंशन बढ़ी

श्रीलंका के स्टार बल्लेबाज कुसल मेंडिस जब मैदान से लौटे उसके बाद उन्हें ऐंठन महसूस हुई। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। इसकी जानकारी श्रीलंका क्रिकेट ने ट्विटर पर दी है। मेंडिस की जगह दुशान हेमंथा मैदान पर फील्डिंग कर रहे हैं। जबकि मेंडिस की गैरमौजूदगी में सदीरा समरविक्रमा ने विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाली है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *