महाराष्ट्र के रायगढ़ ज़िले में भयानक लैंडस्लाइड हुआ है। खबर है कि रायगढ़ जिले के खालापुर के इरसलवाडी गांव में बड़ा भूस्खलन हुआ। एनडीआरएफ की चार टीमें घटनास्थल पर मौजूद हैं और बचाव कार्य चल रहा है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार भूस्खलन के मलबे में 100 से अधिक लोग फंसे हुए हैं। लगभग 70 से 75 घर यहां हैं और इस भूस्खलन में करीब 30 से 35 घरों को नुकसान हुआ है। रेस्क्यू ऑपरेशन में अब तक 10 लोगों को बचा लिया गया है। वहीं हालात की गंभीरता को देखते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। वहीं उपमुख्यमंत्री अजित पवार भी मंत्रालय डिजास्टर कंट्रोल रूम पहुंचकर रायगढ़ भूस्खलन का जायजा ले रहे हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *