दिल्ली में डेंगू का खतरा

राजधानी दिल्ली में हुई भीषण बारिश के कारण लोगों को बाढ़ का सामना करना पड़ा। इस कारण कई स्थानों पर जलभराव की भी समस्या देखने को मिली। इसी कड़ी में यमुना नदी में जलस्तर के बढ़ने के कारण दिल्ली में बाढ़ का पानी लोगों को घरों में घुस गया। बाढ़ और बारिश के बाद दिल्ली में अब डेंगू का खतरा बढ़ने लगा है। दिल्ली में बाढ़ के बाद से आई फ्लू और डेंगू के मामले देखने को मिल रहे हैं। बता दें कि जुलाई महीने में डेंगू के जितने मामले सामने आए हैं वह पिछले कई सालों की तुलना में अधिक हैं। दिल्ली नगर निगम द्वारा भी डेंगू के मामलों में बढ़ोत्तरी को लेकर आशंका जताई गई है।

दिल्ली में डेंगू के बढ़ते खतरे को देखते हुए आज दिल्ली सरकार ने बैठक बुलाई है। यह बैठक दिल्ली सचिवालय में दोपहर 12 बजे होगी बैठक। स्वास्थ्य मंत्री, मेयर और अधिकारियों के साथ CM केजरीवाल करेंगे मीटिंग करने वाले हैं। बता दें कि हाल ही में दिल्ली नगर निगम द्वारा जारी की गई वैक्टर बॉर्न डिजीज की रिपोर्ट के मुताबिक जुलाई 2023 में दिल्ली में डेंगू के 187 मामलों की पुष्टि की गई है। पिछले कई सालों के मुकाबले यह आंकड़ा काफी अधिक है। इससे पहले साल 2022 में जुलाई महीने में डेंगू के 159 मामले ही सामने आए थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *