Nobel Prize: इस साल दिए जाने वाले नोबेल पुरुस्कारों विजेताओं के नामों का ऐलान शुरू हो गया है। फिजियोलॉजी या मेडिसिन में 2023 का नोबेल पुरस्कार कैटालिन कारिको और ड्रू वीसमैन को दिया गया है। इन दोनों को न्यूक्लियोसाइड आधारित संशोधनों से संबंधित उनकी खोजों के लिए सम्मानित किया गया है। उनकी खोजों ने कोविड-19 के खिलाफ प्रभावी एमआरएनए टीकों के विकास को सक्षम बनाया है।

बता दें कि नोबेल पुरस्कार पिछले एक साल में मानवता के लिए भलाई का काम करने वाले लोगों को दिया जाता है। शुरुआत में यह पुरस्कार केवल फिजिक्स, केमिस्ट्री, साइकॉलजी, मेडिसिन, साहित्य और शांति के क्षेत्र में दिया जाता था, लेकिन साल 1968 में इसमें सातवां पुरस्कार जोड़ा गया, जीकी अर्थशास्त्र के क्षेत्र में था। नोबेल पुरस्कार की शुरुआत स्वीडिश वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल ने की थी। अल्फ्रेड नोबेल ने अपनी संपत्ति का अधिकांश हिस्सा फिजिक्स, केमिस्ट्री, साइकॉलजी, मेडिसिन, साहित्य और शांति के पुरस्कारों के लिए दे दिया। नोबेल एक स्वीडिश केमिस्ट, इंजीनियर और उद्योगपति थे जो डायनामाइट के आविष्कार के लिए प्रसिद्ध हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *