मंडला: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए रण शुरू हो गया है। चुनाव आयोग ने चुनावी कार्यकर्म का भी ऐलान कर दिया है। प्रदेश में 17 नवंबर को मतदान होगा और इसके नतीजे 3 दिसंबर को जारी किए जाएंगे। पार्टियों ने अपने अभियान का भी आगाज कर दिया है। इस क्रम में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने मंडला जिले में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की शिवराज सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार में आम आदमी को परेशान किया गया। उनके अधिकारों को छीना गया।

जनसभा में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि शिवराज सरकार में बेरोजगारी अपने चरम स्तर पर पहुंच गई। जिसकी वजह से युवा मजबूरन पलायन कर रहे हैं। सरकारी भर्तियों में जमकर धांधलेबाजी हो रही है। किसानों से उनकी जमीनें छीनी जा रही है। अपनी जमीनों के लिए जो किसान आंदोलन करते हैं तो उनपर गोलियां चलाई जाती हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *