चक्रवाती तूफान का असर आज से दिखने लगेगा। मानसून केरल में प्रवेश कर गया है और आज इसके पूर्वोत्तर राज्यों में पहुंचने के आसार हैं। दिल्ली-एनसीआर में भी मौसम बदलने वाला है
Weather Forecast: केरल में मानसून ने दस्तक दे दिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, मानसून अगले 48 घंटों में तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, कर्नाटक और पूर्वोत्तर में आगे की तरफ बढ़ेगा।मौसम वैज्ञानिकों ने इसकी वजह चक्रवात बिपारजॉय को बताया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि चक्रवात बिपरजॉय की वजह से मानसून के केरल से उत्तर भारत की ओर आने में देरी हो सकती है इसके चलते आने वाले दिनों में दिल्लीएनसीआर में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर पहुंच सकता है और लोगों को लू जैसे हालात का सामना करना पड़ सकता है।
वहीं, आईएमडी के मुताबिक बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान #Biparjoy पूर्व-मध्य अरब सागर के ऊपर 8 जून को 23.30 बजे IST गोवा के लगभग 840 किमी पश्चिम-दक्षिण पश्चिम में, मुंबई से 870 किमी पश्चिम-दक्षिण पश्चिम में। अगले 36 घंटों के दौरान धीरे-धीरे और तेज होगा और अगले 2 दिनों में लगभग उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा।
बदल सकता है मौसम का मिजाज, ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में आज से मौसम का मिजाज बदल सकता है। बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। कुछ राज्यों में बारिश की वजह से ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 9 जून को दिल्ली-एनसीआर के साथ ही हरियाणा, राजस्थान में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।