पंजाब से 2017 में जाली पासपोर्ट के सहारे कनाडा फरार हुए गैंगस्टर सुखदूल सिंह उर्फ सुक्खा दुनेके का कत्ल कर दिया गया है। सुक्खा दुनुके की कनाडा के विनिपिग में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। सुक्खा दुनुके मोस्ट वांटेड आतंकी था। वह 41 आतंकवादियों और गैंगस्टरों की उस लिस्ट में भी शामिल था जिसे एनएआईए ने जारी किया था। सुक्खा के पंजाब वाले घर पर आज NIA की रेड भी पड़ी है।

खालिस्तानी आतंकी अर्शदीप का करीबी था दुनुके

सुखदूल पंजाब के मोगा का रहने वाला है। वह 2017 में पंजाब से भागकर कनाडा पहुंचा था। बताया जाता है कि वह खालिस्तानी आतंकी अर्शदीप सिंह का करीबी माना जाता है।

बता दें कि कई महीने पहले, पंजाब पुलिस ने कनाडा से लंबे समय से काम कर रहे 7 गैंगस्टरों की पहचान की थी। इस लिस्ट में लखबीर सिंह उर्फ लांडा, गोल्डी बराड़, चरणजीत सिंह उर्फ रिंकू रंधावा, अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डाला, रमनदीप सिंह उर्फ रमन जज, गुरपिंदर सिंह उर्फ बाबा दल्ला के अलावा सुखदुल सिंह उर्फ सुक्खा दुनेके भी शामिल था। माना जाता है कि ये लोग पंजाब में विभिन्न आपराधिक गतिविधियों से जुड़े हुए हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *