एशियन गेम्स 2023 में इस समय टीम इंडिया का सामना नेपाल से हो रहा है। इस मैच में भारतीय कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है, जो सही साबित हुआ। भारत की तरफ से यशस्वी जायसवाल ने तूफानी शतक लगाया और कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। शतक लगाने के साथ ही उन्होंने सूर्यकुमार यादव के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली है।

जायसवाल ने किया कमाल 

यशस्वी जायसवाल ने पारी की शुरुआत से ही धमाकेदार खेल दिखाया। उन्होंने मैदान के हर तरफ स्ट्रोक लगाए। उन्होंने आईपीएल की आतिशी फॉर्म एशियन गेम्स में भी जारी रखी। जायसवाल ने सिर्फ 48 गेंदों में शतक पूरा कर लिया। इसी के साथ वह भारत की तरफ से T20I में सबसे तेज शतक लगाने के मामले में संयुक्त रूप से चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने सूर्यकुमार यादव की बराबरी कर ली है। सूर्या ने भी 48 गेंदों में T20I शतक लगाया था। एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम पहली बार खेल रही है। ऐसे में यशस्वी जायसवाल एशियन गेम्स में शतक लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *