हवाई और कनाडा के जंगलों में लगी हफ्तों से भीषण आग बुझी भी नहीं कि इधर अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में भी भयानक आग लग गई है। यह आग पूर्वी वॉशिंगटन के जंगलों में लगी है। इससे भारी नुकसान हुआ है। फायर विभाग आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। आग बुझाने के लिए हेलीकॉप्टर की भी मदद ली जा रही है। मगर अब तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। यह तेजी से जंगल से शहर की ओर बढ़ रही है। पूर्वी वाशिंगटन में जंगल में आग से एक व्यक्ति की मौत हो गई और कम से कम 185 ढांचे क्षतिग्रस्त हो गए हैं। आग के कारण कई दर्जन अन्य प्रतिष्ठानों के और जलने की खबर है।

वॉशिंगटन के आसमान में भीषण आग की लपटें और धुआं उठता देखा जा रहा है। इससे सांस और दमे के रोगियों को भारी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। आसपास के लोगों को कई मील दूर शिफ्ट किया गया है। अन्य लोगों को भी जल्द से जल्द इलाका छोड़ने की चेतावनी दी गई है। आग के करण एक प्रमुख राजमार्ग बंद करना पड़ा है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। प्राकृतिक संसाधन विभाग की प्रवक्ता इसाबेल होयगार्ड ने बताया कि स्पोकेन से लगभग 24 किलोमीटर दूर मेडिकल लेक शहर के पश्चिमी छोर पर शुक्रवार दोपहर आग की लपटें उठनी शुरू हुईं थीं। इसके बाद आग ने विकराल रूप ले लिया और शनिवार को यह लगभग 38 वर्ग किलोमीटर में फैल गई।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *