एशिया कप 2023 अब अपने अंतिम चरण में है। भारत और श्रीलंका के बीच आज फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। कोलंबो के आर प्रेमादासा स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले से पहले दोनों टीमें काफी शानदार फॉर्म में नजर आ रही है। वहीं फैंस को एक रोमांचक फाइनल मैच की उम्मीद है। भारतीय टीम 10वीं बार एशिया कप का फाइनल खेलने जा रही है। वहीं श्रीलंकाई टीम 12वीं बार। वहीं इन दोनों टीमें 7 बार आपस में ही फाइनल खेल चुकी है। ये 8वीं बार है।

एशिया कप में पिछली बार भारत और श्रीलंका के बीच साल 2010 में फाइनल खेला गया था। जब टीम इंडिया ने श्रीलंका को हरा एशिया कप का खिताब अपने नाम किया था। बात करें उस मैच के बारे में तो, टीम इंडिया ने श्रीलंका को 81 रनों से हराया था। उस मैच में दिनेश कार्तिक ने 66 रनों की पारी खेल टीम इंडिया की जीत में अहम रोल निभाया था। वो टीम इंडिया का पांचवां एशिया कप खिताब था। भारत ने एमएस धोनी की कप्तानी में उस खिताब को जीता था।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *