इजराइल और हमास में चल रहे भीषण युद्ध के बीच भारत का ऑपरेशन अजय जारी है। इसके तहत अब तक इजरायल से संघर्ष के बीच 212 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित लाया जा चुका है। अब भारतीय नागरिकों का दूसरा जत्था शुक्रवार शाम को उड़ान भरेगा। दूसरे जत्थे में 300 से अधिक लोगों को वापस लाए जाने की संभावना है। भारत ने 7 अक्टूबर को गाजा से हमास के उग्रवादियों द्वारा इजरायल के शहरों पर किए गए हमलों के बाद घर लौटने के इच्छुक लोगों की वापसी के लिए बृहस्पतिवार को ‘ऑपरेशन अजय’ शुरू किया। इसके साथ ही भारतीय नागरिकों के लिए इजरायल में इंडियन एंबेसी से संपर्क साधने के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया था।

भारतीय दूतावास ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया, ‘‘दूतावास ने आज विशेष उड़ान के लिए पंजीकृत भारतीय नागरिकों को ईमेल किया है। अन्य पंजीकृत लोगों को बाद की उड़ानों के लिए संदेश भेजे जाएंगे।’’ इज़राइल से भारतीय नागरिकों की वापसी के लिए पहली विशेष उड़ान बृहस्पतिवार देर शाम बेन गुरियन हवाई अड्डे से 211 वयस्कों और एक शिशु को लेकर रवाना हुई और शुक्रवार सुबह दिल्ली पहुंची। मिशन के डेटाबेस में सभी भारतीयों को पंजीकृत करने के लिए भारतीय दूतावास द्वारा शुरू किए गए अभियान के बाद यात्रियों को ‘पहले आओ पहले पाओ’ के आधार पर चुना गया है और उनकी वापसी का खर्च सरकार उठा रही है ।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *