नई दिल्ली के भारत मंडपम में दुनिया भर के नेता जी-20 में भाग ले रहे हैं। आज और कल यानि 9,10 सितंबर तक चलने वाले इस सम्मेलन में यूक्रेन संकट का समाधान ढूंढ़ना सबसे अधिक चुनौतीपूर्ण हो गया है। अभी तक यूक्रेन युद्ध पर आम सहमति से घोषणापत्र जारी नहीं हो सका है। चीन और रूस की असहमति इसके पीछे की प्रमुख वजह है। यूरोपीय देशों की मंशा के अनुरूप रूस और चीन घोषणापत्र जारी नहीं होने देना चाहते। ऐसे में भारत पर अध्यक्ष होते के नाते जी-20 के सभी देशों में सहमति बनाना चुनौतीपूर्ण हो गया है। क्योंकि इसके बिन घोषणापत्र जारी नहीं हो सकता और इसका जारी न होना विफलता मानी जाती है। इसलिए दुनिया को भारत पर आखिरी उम्मीद है कि वह इसमें जरूर सफल हो पाएगा।

हालत यह है कि जी20 शिखर सम्मेलन से एक दिन पहले तक यह बिल्कुल स्पष्ट नहीं हो पाया है कि नेताओं के घोषणा पत्र में यूक्रेन संकट का जिक्र होगा या नहीं। चीन इस विवादास्पद मुद्दे पर मतभेदों को पाटने में मुख्य बाधा बनकर उभरता दिख रहा है। कई सूत्रों ने शुक्रवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि विवादास्पद मुद्दे पर अभी तक कोई ठोस सहमति नहीं बन पाई है, और जी20 शेरपा इसका सौहार्दपूर्ण समाधान खोजने के लिए गहन बातचीत कर रहे हैं। दो सूत्रों ने बताया कि जी7 देश यूक्रेन संघर्ष के संदर्भ के बिना किसी भी घोषणापत्र पर सहमत नहीं हुए, साथ ही अन्य पेचीदा मुद्दे भी हैं। एक सूत्र ने कहा, “लेकिन हमें उम्मीद है कि वे मान जाएंगे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *