Russia Moon Mission: भारत ने 5 अगस्त 2023 को चंद्रमा के ऑर्बिट में चंद्रयान-3 को पहुंचा दिया है। भारत की सफलता से प्रेरित होकर रूस भी चांद की ओर बड़ा कदम बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। करीब 50 साल बाद रूस एक बार फिर चांद पर मिशन भेजने के लिए तैयार है। रूस ने सोमवार को कहा कि कई सप्ताह की देरी के बाद वह इस सप्ताह चांद पर लैंड करने वाले स्पेसक्राफ्ट को रवाना करेगा। 1976 के बाद से रूस चांद पर नहीं गया है। अब लूना 25 लैंडर के साथ वह मिशन आगे बढ़ाना चाहता है।
दरअसल, भारत के चंद्रयान-3 की सफल लॉन्चिंग के बाद रूस अपने मून मिशन को लॉन्च करने की योजना बना रहा है। रूस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया है कि आने वाले 11 अगस्त को देश के पहले मून मिशन को लॉन्च किया जाएगा।