राज्य खेल अलंकरण समारोह में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री साय

रायपुर।—राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित करने वाले खिलाडियों का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। 14 मार्च को खेल एवं युवा कल्याण विभाग राज्य खेल अलंकरण समारोह का आयोजन जा रहा है। यह आयोजन सुबह 11 बजे रायपुर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया है, वहीं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राज्य खेल अलंकरण समारोह 2024 में शामिल होने पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम पहुंचे है, उनके साथ छत्तीसगढ़ के विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, खेल मंत्री टंकराम वर्मा, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, रायपुर सांसद सुनील सोनी , विधायक सर्व राजेश मूणत, अनुज शर्मा, मोती राम साहू, इंद्र कुमार साहू भी उपस्थित है।

इस समारोह में छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा को शहीद विनोद चौबे सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। श्री होरा को यह सम्मान उनके द्वारा छत्तीसगढ़ में खेल को विकास देने और देश समेत विदेश में छत्तीसगढ़ का नाम रौशन करने के लिए दिया जा रहा है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *