Samuhik Kanya Vivah:- अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर 17 निर्धन कन्याओं का कराया गया सामूहिक विवाह, थाम कर एक-दूजे का हाथ सात जन्मों तक साथ निभाने का किया वायदा

DURG CG || Samuhik Kanya Vivah:- दुर्ग ज़िले के नेहरू नगर स्थित राधा कृष्ण मंदिर में भारत विकास परिषद ने सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में 17 जोड़ों ने एक-दूजे का हाथ थामा और अग्नि के सात फेरे लेकर सात जन्मों तक साथ रहने का वचन लिया। 17 निर्धन कन्याओं का कराया गया सामूहिक विवाह, भारत विकास परिषद भिलाई के द्वारा कराया गया।

अक्षर तिथि के अवसर पर भारत विकास परिषद के द्वारा भिलाई के नेहरू नगर स्थित राधा कृष्ण मंदिर में 17 जोड़ों का शादी कराया, शादी में वैवाहिक जोड़े को घर का सामान सहित राशन सामान भी भेंट स्वरूप दिए गए।वहीं भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय कार्य समिति अनिल कुमार ने बताया कि बहुत से गरीब परिवार की लड़कियों की शादी पैसों के कारण धूमधाम से नहीं हो पाती है। ऐसी ही कन्याओं की शादी का बाड़ी भारत विकास परिषद उठाता है और उनके सुखी भविष्य जीवन की मंगल कामना के साथ उनकी शादियां करवाता है। इस अवसर पर संस्था के नीलम गुप्ता, मनमोहन जॉली, सुमन गोयल, और अन्य सदस्यों ने अपनी अहम भूमिका निभाई। बारात में सैंकड़ों की संख्या में कई गणमाण्य लोगों समेत शहरवासी शामिल हुए।

इस मौके बोलते हुए सदस्य उमा नारायणी ने कहा कि लड़कियों की शादी पुण्य का काम है। परिषद पुण्य का काम करने के साथ साथ समाज को देहज मुक्त बनने की दिशा में भी काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि आज के समय मे खुद का रुतबा ऊंचा दिखाने के लिए दहेज लेन देन पर प्रचार चला रखा है, जिस कारण कई घर उजड़ भी रहे हैं। स्वस्थ समाज और समाज के विकास के लिए कुरीतियों को खत्म करने की जरूरत है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *